नई दिल्ली : गणतंत्र दिवस के मौके पर परेड निकलने के दौरान घना कोहरा छाया रह सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण 23 जनवरी को बारिश होने से यह स्थिति बनेगी। इसके बाद जनवरी माह के अंत तक मौसम सामान्य बना रहेगा। अगले सप्ताह आगामी 23 जनवरी को बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इस वजह से दिल्ली सहित दूसरे राज्य भी प्रभावित होंगे। प्रादेशिक मौसम पूर्वानुमान केन्द्र दिल्ली के प्रमुख डॉ. कुलदीप श्रीवास्तव ने बताया कि बरसात देर शाम या रात को होने की संभावना बन रही है।
इस वजह से 24 जनवरी की सुबह मौसम साफ होगा, लेकिन उसके अगले दो-तीन दिन यानी 26 जनवरी को राजपथ से निकलने पर वाली परेड और झांकियों के दौरान अतिथियों और कलाकारों को घने कोहरे का सामना करना पड़ सकता है। इन हालात में कोहरा धूप निकलने के साथ-साथ ही दूर हो पाएगा। माना जा रहा है कि गणतंत्र दिवस समारोह को आगामी शुक्रवार को कोहरा अपनी चपेट में ले सकता है, हालांकि व्यवस्था को लेकर सरकारी विभागों द्वारा पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ के कारण दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर राज्य प्रभावित होंगे। इसके बाद जनवरी माह के अंत तक मौसम सामान्य बना रहेगा और सर्दी भी दिल्ली वालों को ज्यादा परेशान नहीं करेगी।
वहीं दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 24.9, जबकि न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक रहा। अनुमान है कि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान 24 और 7 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है। वहीं दिल्ली के दूसरे केन्द्रों पर अधिकतम व न्यूनतम तापमान पालम 22.9 व 9, 24.9 व 7.4, 25 व 11.5, 24.2 व 11.5, जाफरपुर 20.7 व 7.3, मुंगेशपुर 21 व 6.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार रविवार तक सुबह हल्का कोहरा बना रहेगा।
अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



