गणतंत्र दिवस से पहले राजधानी दिल्ली में आतंकियों की बड़ी साजिश को नाकाम करते हुए दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठनों के साथ संबध में दो लोगों को पकड़ा है। इसको देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
आपको बता दें कि आरोपियों में एक जगजीत सिंह उर्फ जग्गा (29) उत्तराखंड के उधम सिंह नगर का रहने वाला है जबकि दूसरा नौशाद (56) दिल्ली के जहांगीरपुरी का निवासी है। आरोपियों के पास से तीन पिस्टल और 22 जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस को जग्गा के कनाडा में मौजूद एक खालिस्तानी आतंकवादी से संबंध होने का शक है. पुलिस के मुताबिक दोनों को उत्तर पश्चिमी दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके से पकड़ा गया था। खालिस्तानियों से संबंध रखने वाले कुछ अन्य संदिग्धों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।
आतंकी से भी हमले का अंजाम दिलवाना
आतंकियों से पूछताछ के बाद ये भी पता चला है कि ISI ने इन्हें ‘लोन वुल्फ अटैक’ के लिए उकसाया था। ‘लोन वुल्फ अटैक’ मतलब जैसे भेडिया अकेले शिकार करता है, वैसे ही अकेले आतंकी से भी हमले का अंजाम दिलवाना।’लोन वुल्फ अटैक’ में छोटे हथियारों, चाकू, बम, ग्रेनेड का इस्तेमाल किया जाता है।ये भी खुलासा हुआ है कि इन आतंकियों के निशाने पर आरएसएस के नेता, पुलिस के बड़े अधिकारी भी थे जिन पर हमले की तैयारी थी।


Download Android App
Download iOS App



