SC/ST एक्ट का विरोध होने पर भड़की सांसद रीति पाठक, बोली – तलवार लो और काट दो मेरा गला

Summary :

शहडोल में ST/SC एक्ट के नए संशोधनों का विरोध कर रहे लोगों पर सोमवार को सांसद रीति पाठक भड़क गई और अपना गला काटने की बात कह डाली।

मध्यप्रदेश में आए दिन एससी-एसटी एक्ट में संशोधन पर लोगों के विरोध का सामना कर रहे भाजपा सांसद, विधायक, मंत्रियों के कई किस्से तो सुर्खियों में है ही। वही, सोमवार को शहडोल में SC/ST एक्ट के नए संशोधनों का विरोध कर रहे लोगों पर सांसद रीति पाठक भड़क गई और अपना गला काटने की बात कह डाली।

दरअसल, मध्यप्रदेश के सीधी लोकसभा क्षेत्र की सांसद रीति पाठक शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद के विजयसोता में शक्तिपुंज एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू होने के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंची थी। इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों ने उनसे सवाल किया कि जब SC/ST एक्ट को पास किया जा रहा था तो उन्होंने आपत्ति क्यों नहीं की? अगर वे भी इसके खिलाफ हैं तो जनता के साथ मिलकर उन्हें विरोध करना चाहिए।

लोगों का आरोप था कि संसद में रीति पाठक ने जनता की बात को सही तरीके से नहीं रखा। इस बात को लेकर नागरिकों ने सांसद से बहस शुरू कर दी। इसके बाद देखते ही देखते सांसद रीति पाठक लोगों पर भड़क गई और कहा कि आप राजपूत हैं फरसा-तलवार ले आइए और मेरा गला काट दीजिए।

SC/ST एक्ट पर खुली बसपा सुप्रीमो की पोल, UP में सरकार में रहते कहा था कुछ ऐसा

Desk Team