निकाय चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस दिग्गजों के बीच रार फिर बढ़ी

Summary :

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस में दिग्गजों के बीच रार फिर बढ़ने लगी है। निकायों में कहीं जीत को लेकर श्रेय लेने की होड़

उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव नतीजों के बाद कांग्रेस में दिग्गजों के बीच रार फिर बढ़ने लगी है। निकायों में कहीं जीत को लेकर श्रेय लेने की होड़ तो वहीं हार का ठीकरा फोड़ने का सिलसिला तेज हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और वरिष्ठ नेता गोविंद सिंह कुंजवाल के सीधे निशाने पर हैं। एक दिन पहले विधानसभा चुनाव में बुरी गत के मुकाबले निकाय चुनाव में पार्टी की स्थिति बेहतर होने के श्री सिंह के दावे पर श्री रावत ने निकाय चुनाव का मौका भुना नहीं पाने का आरोप मढ़ते हुए सवाल उठाये हैं।

बीजेपी सांसद का विवादित बयान, कहा- अयोध्या-काशी छोड़ो, पहले जामा मस्जिद तोड़ो

वहीं पलटवार करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बड़ नेता हार का ठीकरा फोड़ना ही चाहते हैं तो वह तैयार हैं। निकाय चुनाव नतीजों के मंथन में उनके हिस्से जहर आया तो वह जहर पीने को भी तैयार हैं।

यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि बीते दिनों पार्टी की बड़ी मोटरसाइकिल रैली के दौरान भी पूर्व मुख्यमंत्री उन पर ऐसे ही आरोप लगा चुके हैं।

harish rawat

निकाय चुनाव में कांग्रेस ने प्रदेश में पहली दफा दो नगर निगमों में जीत दर्ज की तो भाजपा से अधिक नगरपालिका परिषदों में विजय का परचम लहराया है। निकाय पार्षदों में भी पार्टी अपनी स्थिति को बेहतर आंक रही है।

Desk Team