रोशननारा क्लब के कर्मचरियों ने लगाई दोबारा रोजगार पाने की गुहार, तीन साल से कर रहे नौकरी की तलाश, अब तो हमारी सुनिए हुजूर

Summary :

Roshnara Club Employees: करीब ढाई साल से रोजगार की आस लगाए बैठे रोशननारा क्लब के कर्मचारियों ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू,श्रम एवं रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा व सांसद प्रवीण खंडेलवाल को पत्र लिखा है। रोशननारा क्लब लिमिटेड कर्मचारी यूनीयन की ओर लिखे गये इस पत्र में कर्मचारी यूनीयन ने सभी कर्मचारियों की दोबारा सम्मानजनक नियु‌क्ति की मांग की है। रोशननारा क्लब लिमिटेड कर्मचारी यूनीयन के अध्यक्ष राकेश मौर्या व सचिव कमल पुन ने कहा कि सितंबर 2023 में कुछ अनियमितताओं के चलते डीडीए द्वारा रोशननारा क्लब को सील कर दिया गया था। इसके बाद रोशननारा क्लब में कार्यरत लगभग 450…

Roshnara Club Employees: करीब ढाई साल से रोजगार की आस लगाए बैठे रोशननारा क्लब के कर्मचारियों ने उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू,श्रम एवं रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा व सांसद प्रवीण खंडेलवाल को पत्र लिखा है। रोशननारा क्लब लिमिटेड कर्मचारी यूनीयन की ओर लिखे गये इस पत्र में कर्मचारी यूनीयन ने सभी कर्मचारियों की दोबारा सम्मानजनक नियु‌क्ति की मांग की है। रोशननारा क्लब लिमिटेड कर्मचारी यूनीयन के अध्यक्ष राकेश मौर्या व सचिव कमल पुन ने कहा कि सितंबर 2023 में कुछ अनियमितताओं के चलते डीडीए द्वारा रोशननारा क्लब को सील कर दिया गया था। इसके बाद रोशननारा क्लब में कार्यरत लगभग 450 कर्मचारी बेरोजगार हो गए।

कर्मचारियों ने क्लब के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया

रोजगार की मांग को लेकर हम सभी कर्मचारियों ने क्लब के गेट पर शांतिपूर्वक धरना-प्रदर्शन शुरु किया। समय-समय पर अपनी आवाज को बुलंद करते रहे। अपनी इस समस्या को लेकर हमने कई बार राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, दिल्ली की मुख्यमंत्री व मंत्री कपिल को पत्र लिखा। इस समस्या को लेकर कई बार अवगत कराया गया लेकिन आज तक हमें केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं। राकेश मौर्या व सचिव कमल पुन ने कपिल मिश्रा को संबोधित करते हुए कहा कि गत छह माह पूर्व हम लोग आपसे भी मुलाकात कर चुके हैं। आपने हमें आश्वासन दिया था कि हमारी समस्या का समाधान करवा देंगे लेकिन अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं हुई है।

नए कर्मचारियों की नियुक्ति कर ली

वर्तमान में हम सभी बेरोजगार कर्मचारियों को अपने परिवार का लालन-पालन करने में कई प्रकार की समस्याएं पैदा हो रही है। सभी आर्थिक परेशानी से जूझ रहे हैं। इनमें से कई कर्मचारियों की मौत भी हो चुकी है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में रोशननारा क्लब लिमिटेड छह माह से नियमित रूप से कार्य कर रहा है। डीडीए ने सील को भी हटा दिया है। रोशननारा क्लब लिमिटेड के वर्तमान अधिकारियों में अपने स्तर पर नए कर्मचारियों की नियुक्ति कर ली है जबकि हम लोग अपनी मांग को लेकर शांतिपूर्वक धरना दे रहे हैं। हमारी परेशानी को नहीं सुना गया और हम लोग आज भी बेरोजगार हैं। हम लोग आपसे मिलना चाहते है ताकि आप अपने स्तर पर हमारी समस्या का समाधान करा सकें। आपके इस प्रयास से 130 कर्मचारी परिवारों को राहत मिल सकेंगी।

Also Read: मेड इन इंडिया की हकीकत, टीबी उन्मूलन के लिए एक्स-रे मशीन के अहम पार्ट्स निकले चायनीज, आईसीएमआर पर उठे गंभीर सवाल

Kajal Yadav

काजल यादव पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। वास्तु, ट्रैवल , वायरल, हेल्थ और लाइफस्टाइल के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद करती हैं। रामा विश्वविद्यालय (कानपुर) से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद दीनार टाइम्स (कानपुर) से पत्रकारिता की शुरुआत करते हुए बत्तौर 'सोशल मीडिया' संभालने से लेकर 'वॉइस ओवर' के रूप में काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। कानपुर में जन्म लेने वाली काजल की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है।