दिल्ली विधानसभा में अपने निर्वाचन क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए विधायकों के पत्र लिखने को लेकर जारी चर्चा का विरोध करने पर भाजपा विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर कर दिया।सदन के 10 मिनट के स्थगन के बाद फिर से शुरू होने पर विधानसभा उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने आप विधायकों द्वारा उठाए गए इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति दी।
विधायक संजीव झा ने यह मुद्दा उठाया
डीटीसी चालकों की तैनाती के लिए पत्र लिखने के आरोपों के बाद आप विधायकों ने यह मुद्दा उठाया था।आम आदमी पार्टी (आप) विधायक संजीव झा ने यह मुद्दा उठाया था, जिन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि की हैसियत से उन्होंने यह पत्र लिखा। यह देखते हुए कि झा द्वारा उठाया गया मुद्दा गंभीर था, बिड़ला ने इस पर चर्चा की अनुमति दे दी।
भाजपा विधायकों के चर्चा के खिलाफ अपना विरोध जारी
हालांकि, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने इस मुद्दे पर चर्चा करने का विरोध करते हुए कहा कि चर्चा से पहले एक प्रस्ताव लाने की जरूरत है। बिड़ला ने कहा कि चर्चा के लिए सदन में आम सहमति थी और वह नियम 293 के तहत चर्चा की अनुमति दे सकती हैं।भाजपा विधायकों के चर्चा के खिलाफ अपना विरोध जारी रखने पर बिड़ला ने कार्यवाही में बाधा डालने और आदेशों की अवहेलना का हवाला देते हुए सदन से सभी भाजपा विधायकों को बाहर करने के लिए मार्शल को निर्देश दिया।


Download Android App
Download iOS App



