दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के पावर कपल्स में से एक हैं। इन दोनों पर फैंस खूब प्यार लुटाते है। दोनों की जोड़ी रील और रियल लाइफ मे सुपरहिट है। आपको बता दे, दोनों की शादी को कई साल हो गए है और अभी भी दोनों एक दूसरे के प्यार मे डूबे हुए है। ऐसे मे फैंस को बस यही इंतज़ार रहता है कि ये दोनों कब गुड न्यूज़ देंगे। लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि शायद उनका इंतजार खत्म होने वाला है।

खबरे है कि दोनों अपना परिवार बढ़ाने की तैयारी में हैं और रणवीर ने तो इसके लिए खास तैयारियां भी शुरू कर दी है। साथ ही रणवीर सिंह ने हाल ही में अपने फ्यूचर किड्स का जिक्र भी किया। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने बच्चों के लिए कोंकणी भाषा सीख रहे हैं, जो कि दीपिका पादुकोण की मातृभाषा है।

आखिर बच्चों के लिए उन्हें कोंकणी भाषा सीखने की जरूरत क्यों पड़ रही है, इसकी वजह भी रणवीर ने बताई। उन्होंने कहा, ‘मैं एक ऐसी स्थिति में हूं, जहां मैं कोंकणी भाषा को थोड़ा-बहुत समझ सकता हूं। लेकिन, मैं नहीं चाहता कि जब हमारे बच्चे हों तो उनकी मां उनसे कोंकणी में बात करे और मुझे समझ ही न आए।’

रणवीर सिंह की इस बात पर दीपिका पादुकोण ने रिएक्शन देते हुए कहा कि रणवीर के इस फैसले से वह बेहद खुश थीं। जब तक उन्हें इसकी असली वजह नहीं पता थी, तब तक वह इसे उनकी एक अच्छी कोशिश समझ रही थीं।

दीपिका बोलती हैं, तो ये एक दिन मेरे पास आए और बोले, बेबी मैं कोंकणी सीखना चाहता हूं। तो मुझे लगा वाह बढ़िया है। बाद में बातचीत में पता चला कि ये कोंकणी इसलिए सीखना चाहते हैं ताकि मैं हमारे बच्चों को इनके खिलाफ भड़का न दूं।


Download Android App
Download iOS App



