पश्चिमी दिल्ली : संजय गांधी स्मारक अस्पताल में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मंत्री रविवार को ट्रामा सेंटर का शिलान्यास करने पहुंचे थे, इस दौरान अस्पताल की सफाई कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री की गाड़ी का घेराव कर जमकर बवाल काटा। सफाई कर्मियों ने गाड़ी को रोक लिया, जिसके बाद पुलिस और सिक्योरिटी की सहायता से सफाईकर्मियों को वहां से हटाया गया।
सफाई कर्मियों ने आरोप लगाते हुए कहा कि उनका अस्पताल में आर्थिक शोषण हो रहा है, वहीं उनको पूरा वेतन नहीं दिया जा रहा है जिसकी वजह से उनको बेहद परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 12 घंटे की ड्यूटी करने के बाद उनको सिर्फ 5000 रुपए दिए जाते हैं।
सफाईकर्मी ने कहा कि अस्पताल प्रशासन से इस संबंध में कई बार शिकायत की गई है। लेकिन कोई भी उनकी सुनने को तैयार नहीं है। जब भी कोई यहां अनियमितता की आवाज उठाता है तो उसे अस्पताल से निकालने की धमकी दी जाती है।


Download Android App
Download iOS App



