नई दिल्ली : पिछले एक महीने में सफदरजंग अस्पताल के तीन डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के बाद डॉक्टरों ने एक बार फिर हड़ताल की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि अगर उनकी सुरक्षा की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाली 15 फरवरी से वे हड़ताल पर जा सकते हैं। सफदरजंग अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन उपाध्यक्ष डॉ. प्रकाश चंद ठाकुर ने बताया कि डॉक्टर भय के माहौल में काम कर रहे हैं। वह तो हर मरीज के इलाज की पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन डर लगता है कि पता नहीं कौन सा मरीज मारपीट पर उतर जाए। ऐसे में गुणवत्तापूर्ण इलाज देना संभव नहीं है।
उन्होंने बताया कि इस बाबत शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय को एक ज्ञापन भी सौंपा गया है। डॉक्टरों की मांग है कि अस्पताल में वर्तमान मे मौजूद 731 गार्डों की संख्या बढ़ाकर 1200 किया जाए। सभी गार्डों के स्वास्थ्य की जांच की जाए। ओपीडी में हर फ्लोर पर तीन बाउंसरों को तैनात किया जाए। इसके साथ ही हर तीसरे महीने में रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन की एक बैठक कराई जाए।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



