शाहबाद डेयरी इलाके में अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने वाले साहिल को गुरुवार को दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने दो दिन की और पुलिस रिमांड पर भेज दिया। साहिल की हिरासत अवधि समाप्त होने के बाद रोहिणी अदालत में उसे पेश किया गया। पुलिस ने अदालत को बताया कि साहिल से और पूछताछ जरूरी है। अपराध में इस्तेमाल चाकू और उसका मोबाइल फोन बरामद करने के लिए उसकी रिमांड की जरूरत है।
दलीलों पर विचार करने के बाद अर्जी मंजूरी
पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी घटना के बारे में अपने बयान लगातार बदल रहा है जिसे सत्यापित करने की भी जरूरत है।
शाहबाद डेयरी की जेजे कॉलोनी की लड़की की रविवार शाम चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी।पुलिस ने 20 वर्षीय आरोपी को सोमवार को बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) से गिरफ्तार किया। आरोपी साहिल भी जेजे कॉलोनी का रहने वाला है। उसने लड़की को 20 से अधिक बार चाकू मारा और उसे बोल्डर से सिर कुचला। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि वह फ्रिज-एसी मरम्मत करने वाले मैकेनिक के रूप में काम करता था।


Download Android App
Download iOS App



