Saleem Wastik Arrested By Delhi Police: 31 साल तक अपने जुर्मों के चलते पुलिस को चकमा देना और 13 साल के बच्चे का हत्यारा आरोपी सलीम वास्तिक कोदिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर दिया है। बता दें कि आरोपी सलीम वास्तिक अपने विवादित बयानों के चलते भी सुर्खियों में रहता है और सन् 1995 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बंसल का अपहरण और मर्डर कर लिया गया था। अब ARSC क्राइम ब्रांच को उसकी लोकेशन का पता चला और पुलिस प्रशासन ने जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी सलीम को उम्रकैद की सजा
सलीम वास्तिक का यह मामला आज का नहीं ब्लकि वर्ष 1995 का है। जब सलीम ने अपने साथियों के साथ सन् 1995 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली के एक व्यवसायी के 13 वर्षीय बेटे संदीप बंसल का अपहरण कल लिया था और परिजनों से फिरौती मांगी थी लेकिन फिरौती ना मिलने के कारण सलीम ने बच्चे का मर्डर कर लिया था। इस मामले की सुनवाई वर्ष 1997 में हुई थी जब कोर्ट ने आरोपी सलीम को उम्रकैद की सजा सुना दी थी लेकिन वर्ष 2000 में आरोपी सलीम को जमानत मिल गई थी जिसके बाद वह फरार हो गया था औऱ तभी से अपनी पहचान छुपा कर रह रहा था।
पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कई सालों से बचता रहा
आरोपी सलीम ने पुलिस की आंखों में धूल झोंककर कई सालों से बचता हुआ आया था और खुद को मृत तक घोषित करवा दिया था जिससे पुलिस की गिरफ्त से बचा रहे साथ ही वह कई जगहों पर रहने लगता था, ठिकानें बदलता था जिससे सटीक लोकेशन का पता ना चल सके। वर्ष 2011 में आरोपी सलीम की दिल्ली हाईकोर्ट से अपील खारीज कर दी थी तभी से वह कानूनी गिरफ्त से बचने के लिए पुलिस को चकमा देते हुए आया है।
लोकेशन के आधार पर सलीम गिरफ्तार
कई सालों से बचने के बाद भी पुलिस ने पुराने रिकॉर्ड, फिंगरप्रिंट और कई फोटो के आधार पर आरोपी सलीम की पहचान करके पुष्टि की थी और क्राइम ब्रांच की टीम को लोनी क्षेत्र से सलीम वास्तिक की लोकेशन मिली थी और इसी के आधार पर सलीम को आज गिरफ्तार कर दिया गया है और अब कानूनी प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए कोर्ट में पेश किया जाएगा।
ALSO READ: “दो-तिहाई सांसदों का पार्टी छोड़ना केजरीवाल की तानाशाही पर सीधा प्रहार”… CM रेखा गुप्ता ने कसा तंज


Download Android App
Download iOS App




