नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को राजस्थान का प्रभारी नियुक्त किया गया है। रणनीति के लिहाज से राजस्थान को महत्वपूर्ण मानते हुए आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को अपने आवास पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। जिसमें आम राय बनी कि बदले हुए राजनीतिक माहौल में पार्टी को राजस्थान में नई ऊर्जा और ज्यादा ताकत के साथ काम करने की जरूरत है।
इस बैठक में राजस्थान को लेकर बैठक में विस्तार से चर्चा हुई और कई अन्य महत्वपूर्ण फैसले भी हुए। जल्द नवनियुक्त प्रभारी संजय सिंह जल्द जयपुर जाएंगे और पार्टी के फैसलों की घोषणा करेंगे। यहां बता दें कि संजय सिंह उत्तर प्रदेश व बिहार के भी प्रभारी है|


Download Android App
Download iOS App



