दिल्ली में सरदार पटेल विद्यालय के 200 से अधिक पूर्व छात्रों के एक समूह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को स्कूल के एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किए जाने पर आपत्ति जताते हुए स्कूल प्रबंधन को पत्र लिखा है।
समूह ने कहा कि यह आमंत्रण स्कूल के सिद्धांत के खिलाफ है और मौजूदा ध्रुवीकरण के माहौल में स्कूल आलोचना का केंद्र बन जाएगा।
शाह सोमवार को स्कूल में सरदार पटेल जयंती समारोह में एक सभा को संबोधित करने वाले हैं।
पूर्व छात्रों ने पत्र में कहा, ‘‘ध्रुवीकरण के मौजूदा माहौल में उनके जैसे राजनीतिक व्यक्ति को आमंत्रित करना स्कूल को आलोचना का केंद्र बना देगा और इसके सिद्धांतों को कमजोर कर देगा जो संविधान और बहुलवाद पर टिका है।’’
समूह ने इस बात पर जोर दिया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक वरिष्ठ नेता शाह का रुख सरदार पटेल के उन आदर्शों के विपरीत है, जो उन्हें स्कूल द्वारा सिखाए जाते हैं।
राष्ट्रीय एकता दिवस हर साल 31 अक्टूबर को भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



