कोरोना को लेकर सत्येंद्र जैन ने की सावधान रहने की अपील, कहा- होली के दौरान गाइडलाइन का करें पालन

Summary :

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने के मद्देनजर सोमवार को सावधानी की जरूरत पर बल दिया और लोगों से होली के दौरान एहतियात बरतने की अपील की।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कोरोना वायरस के मामले फिर से बढ़ने के मद्देनजर सोमवार को सावधानी की जरूरत पर बल दिया और लोगों से होली के दौरान एहतियात बरतने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली में सरकारी अस्पताल कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर ओपीडी मरीजों के लिए अलग अलग पालियों पर विचार कर रहे हैं।
जैन ने संवाददताओं से कहा, ‘‘ सावधान रहने और हर समय मास्क लगाए रखने की जरूरत है। जिन्हें बिना मास्क के पाया जा रहा है और जो एक दूसरे के बीच दूरी के नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जा रही है।’’ उन्होंने लोगों से होली के दौरान कोविड-19 उपयुक्त आचरण करने की भी अपील की। मंत्री ने रविवार को कहा था कि दिल्लीसरकार आक्रामक तरीके से जांच कर रही है और संक्रमितों के संपर्क में आये व्यक्तियों की पहचान कर रही है तथा हाल में हुई कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि पर शीघ्र ही काबू पा लिया जाएगा।
दिल्ली में रविवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमण के 800 से अधिक मामले सामने आये। स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार शहर में 3,618 उपचाराधीन मरीज हैं और संक्रमण दर लगातार दूसरे दिन एक फीसद से अधिक रही। कोविड-19 के 823 नये मरीज सामने आने से शहर में इस महामारी के मामले बढ़कर 6,47,984 हो गये जिनमें से 6.32 लाख मरीज संक्रमणुक्त हो चुके हैं। शनिवार को इस संक्रमण के 813 नये मरीजों का पता चला था।

विश्व जल दिवस : पीएम मोदी ने की ‘‘जल शक्ति अभियान : कैच द रेन’’ की शुरुआत, दिया जल संरक्षण का मंत्र

Desk Team