दिल्ली में दूषित यमुना का मुद्दा सियासी रुख अख्यितार कर चुका है। विपक्ष दल कांग्रेस और बीजेपी सत्ताधारी दल आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरे में लगी है। वहीं अब दिल्ली के जल मंत्री सत्येंद्र जैन ने दूषित यमुना का ठीकरा बीजेपी और कांग्रेस पर फोड़ा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस ने 75 वर्षों में यमुना को बचाने के लिए कुछ नहीं किया।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार वर्ष 2024 के अंत तक नदी को साफ करने का अपना वादा निभाएगी। जैन ने कहा, ‘‘चुनाव से पहले हमने कहा था कि हम 2024 तक यमुना को साफ कर देंगे। कोरोना वायरस महामारी के कारण काम में देरी हुई लेकिन हम अपने वादे पर कायम हैं।’’
यमुना की सफाई पर कांग्रेस ने किया केंद्र -दिल्ली सरकार का घेराव, कहा- चुनावों के समय ही याद आते हैं धार्मिक मुद्दे
उन्होंने कहा, ‘‘यमुना आज मैली (प्रदूषित) नहीं हुई। 75 साल से ऐसा ही है। दिल्ली में बीजेपी और कांग्रेस सत्ता में रहीं, लेकिन उन्होंने नदी को साफ करने के लिए कुछ नहीं किया।’’ मंत्री ने यह भी कहा कि दिसंबर 2022 तक कोंडली, रिठाला, ओखला और कोरोनेशन पिलर क्षेत्र में चार प्रमुख जल-मल शोधन संयंत्रों (एसटीपी) के पूरा होने से राजधानी में सीवेज उपचार क्षमता करीब 50 प्रतिशत तक बढ़ जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



