आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को कहा कि जनता ने उनकी पार्टी को दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के संचालन के लिए चुना है, लेकिन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) असंवैधानिक तरीके से इस पर नियंत्रण चाहती है।
आप नेता ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘‘हमने उच्चतम न्यायालय का रुख किया है और समयबद्ध तरीके से मेयर का चुनाव कराने के लिए निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। इससे स्पष्ट हो जाता है कि हम चुनाव के पक्ष में हैं, लेकिन भाजपा ऐसा नहीं चाहती।’’
आरोपों से घिरी भाजपा
भारद्वाज ने कहा कि एमसीडी में भाजपा का कार्यकाल 2022 में ही समाप्त हो चुका है। उन्होंने कहा, ‘‘तभी से पार्टी ने नगर निगम को किसी न किसी बहाने से अपने नियंत्रण में रखने की कोशिश की है, चाहे एकीकरण हो, परिसीमन हो या मेयर चुनाव हों।’’ उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को आप की महापौर पद की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय की याचिका को तीन फरवरी को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।


Download Android App
Download iOS App



