नई दिल्ली : दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने उपराज्यपाल अनिल बैजल से मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई घटना की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। घटना के बाद भाजपा के सारे नेता सिविल लाइंस थाने पहुंचे और मामले की शिकायत दर्ज करायी। इस शिकायत पर देर रात एफआईआर दर्ज हो गई।
इस मामले पर गुप्ता ने कहा कि घटना की गम्भीरता को देखते हुए इस घटना की उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में निर्वाचित प्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार के दुर्व्यवहार की पुर्नावृत्ति न हो। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री, मंत्रियों तथा आप विधायकों ने महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन प्रातःकाल में जिस हिंसा, असत्य और असहिष्णुता का परिचय दिया, उससे निश्चित रूप से महात्मा गांधी की आत्मा अवश्य रो उठी होगी।
केजरीवाल और उनकी टीम ने आप कार्यकर्ताओं, बाउंसरों तथा किराये के गुंडों से जिस प्रकार भाजपा नेताओं के साथ दुर्व्यवहार कराया, उनके साथ गाली-गलौज की गई तथा हाथापाई की गई वह दिल्ली सरकार के इतिहास में कलंकितअध्याय के रूप में दर्ज हो गया है।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



