Seelampur Crime: सीलमपुर में सनसनी, मामूली विवाद में13 वर्ष के लड़के ने की 14 साल के नाबालिग की हत्या

Summary :

Seelampur Crime: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी सीलमपुर में एक बार फिर हत्याकांड की वारदात की खबर सामने आई है। बता दें कि मामूली विवाद पर 14 वर्ष के नाबालिग की सरेआम चाकू घोंप कर हत्या कर दी है। हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने वाला भी नाबालिग है। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही चाकू भी बरामद कर लिया गया है। Seelampur Crime: चाकू घोंपकर हत्या सीलमपुर में चोरी और हत्याकांड की वारदात आए दिन होती रहती है। बता…

Seelampur Crime: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी सीलमपुर में एक बार फिर हत्याकांड की वारदात की खबर सामने आई है। बता दें कि मामूली विवाद पर 14 वर्ष के नाबालिग की सरेआम चाकू घोंप कर हत्या कर दी है। हत्याकांड की वारदात को अंजाम देने वाला भी नाबालिग है। इस हत्याकांड के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है इलाके में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है साथ ही चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

Seelampur Crime: चाकू घोंपकर हत्या

Seelampur Crime
Seelampur Crime

सीलमपुर में चोरी और हत्याकांड की वारदात आए दिन होती रहती है। बता दें कि रात लगभग 8 बजे हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया था और 14 वर्ष के नाबालिग की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। शव को GTB अस्पताल भेज दिया गया और आरोपी को गिरफ्तार करके हत्या का मुकदमा दर्ज किया है आगे की कार्रवाई जारी है।

Seelampur News Today: शिव मंदिर के पास हत्या

सीलमपुर में स्थित शिव मंदिर के पास ही यह हत्या हुई है। बता दें कि वह मैकेनिक की दुकान पर काम करता था इस दौरान रात को दुकान के मालिक ने उसे पैसे छुट्टे कराने के लिए भेजा था इसी दौरान करण की आरोपी के साथ विवाद हो गया और आरोपी ने करण के पेट में चाकू घोंप कर फरार हो गया था। जिससे 14 वर्ष के नाबालिग करण की मौत हो गई।

Police Force in Seelampur: फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर

Seelampur Crime
Seelampur Crime

हत्याकांड के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया है और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर सबूत जुटा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया है। साथ ही CCTV फुटेज और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ALSO READ: ‘कमरे में आओ, विदेश ले चलूंगा’, संत के भेष में राक्षस निकला चैतन्यानंद, छात्राओं ने खोली पोल

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।