सीलमपुर में दाऊद ने पत्नी को हथौड़े से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, दोस्त को फोन कर दी हत्या की जानकारी

Summary :

राजधानी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पति-पत्नी के बीच एक आपसी विवाद खड़ा हो गया, जिसने बाद में खूनी रूप ले लिया। पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। खौफनाक वारदात (Seelampur Daud Killed Wife Razda) को अंजाम देने के बाद आरोपी दाऊद मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। Domestic Dispute Murder: धोखा देकर की दूसरी शादी, प्रताड़ना का आरोप मृतका की पहचान राजदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दाऊद ने करीब तीन महीने पहले…

राजधानी दिल्ली के न्यू सीलमपुर इलाके से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पति-पत्नी के बीच एक आपसी विवाद खड़ा हो गया, जिसने बाद में खूनी रूप ले लिया। पति ने गुस्से में आकर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। खौफनाक वारदात (Seelampur Daud Killed Wife Razda) को अंजाम देने के बाद आरोपी दाऊद मौके से फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है।

Domestic Dispute Murder: धोखा देकर की दूसरी शादी, प्रताड़ना का आरोप

मृतका की पहचान राजदा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दाऊद ने करीब तीन महीने पहले राजदा से दूसरी शादी की थी। उसकी पहली पत्नी से चार बच्चे हैं। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसने परिवार से दूसरी शादी की बात छिपाई थी। परिजनों का ये भी कहना है कि शादी के बाद से ही दाऊद उनकी बेटी से साथ मारपीट करता था और उसे लगातार प्रताड़ित किया जाता था। बुधवार को भी पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद दाऊद ने गुस्से में आकर राजदा पर हथौड़े से हमला कर दिया।

वारदात के बाद दोस्त को फोन कर बताया

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपने दोस्त वसीम को फ़ोन कर बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। इसके बाद इस मामले की जानकारी पुलिस तक पहुंची।

Seelampur Murder News: आरोपी की तलाश में पुलिस की छापेमारी

सूचना मिलते ही सीलमपुर थाना पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही है। फ़िलहाल पुलिस घरेलू विवाद समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।