सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा, 55 साल की महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Summary :

Seelampur Metro Station News: दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। एक 55 साल की महिला ने चलती ट्रेन के आगे के कूदकर अपनी जान दे दी। यह हादसा बुधवार को 1 बजकर 30 मिनट के करीब हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया रिठाला की ओर जा रही रूट पर महिला स्टेशन के आगे कूद गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। Seelampur Metro Accident News: पटरी पर कूदी महिला सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि महिला प्लेटफॉर्म पर…

Seelampur Metro Station News: दिल्ली के सीलमपुर मेट्रो स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। एक 55 साल की महिला ने चलती ट्रेन के आगे के कूदकर अपनी जान दे दी। यह हादसा बुधवार को 1 बजकर 30 मिनट के करीब हुआ। पुलिस अधिकारी ने बताया रिठाला की ओर जा रही रूट पर महिला स्टेशन के आगे कूद गई। आनन-फानन में महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया और पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Seelampur Metro Accident News: पटरी पर कूदी महिला

सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि महिला प्लेटफॉर्म पर टहल रही थी और जब मेट्रो उसके पास आई, तो वह पटरी पर कूद गई, जिससे मेट्रो ने उसे टक्कर मार दी। महिला के पैर और पीठ पर चोटें आई हैं। अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

Seelampur Metro Station News
Seelampur Metro Station News

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, महिला ट्रैक पर कूद गई। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत महिला को ट्रेन के नीचे से निकाला। उस समय वह बेहोश थी। दिल्ली मेट्रो नियंत्रण कक्ष ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई। साथ ही, शास्त्री पार्क स्थित दिल्ली मेट्रो रेल पुलिस इकाई को भी सूचित किया गया। पुलिस के अनुसार, महिला को तुरंत जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Seelampur Metro Station News
Seelampur Metro Station News

Delhi Metro News: महिला की पहचान नहीं हो पाई

अधिकारी ने कहा, ‘महिला अकेली थी, जिसके कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास कोई बैग या पहचान पत्र भी नहीं था।’ इसका मतलब है कि पुलिस अभी तक यह पता नहीं लगा पाई है कि वह महिला कौन थी और उसने ऐसा क्यों किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वे महिला की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं ।

ये भी पढ़ें- बिहार में घुसे जैश-ए-मोहम्मद के 3 आतंकी, चुनावी माहौल में बिगाड़ने की साजिश, एजेंसिया अलर्ट

Neha Singh