नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर में लागू धारा 370 खत्म होने के बाद सोशल मीडिया पर उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा से संबंधित चल रहे मीम पर भावनाएं प्रकट करते हुए वाड्रा ने कहा कि जनता की भावनाओं से जुड़े संवेदनशील मुद्दों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ मीम को सार्वजनिक करते हुए लिखा कि मेरे नाम से जुड़ा हुआ कुछ लोगो का जुनून मेरी समझ से बाहर है। मुझे खुशी है कि मैं एक हास्य प्रिय स्वभाव का हूं।
लेकिन लोगों को प्रभावित करने वाले संवेदनशील मुद्दे जो भावनाओ से जुड़े हों, उनका सम्मान होना चाहिए। हमारे देश के सभी नागरिक समान हैं। उन्होंने लिखा कि इस फैसले के बाद कश्मीर राज्य से केंद्र शासित प्रदेश के लिए बदल रहा है। इसका सम्मान होना चाहिए। गौरतलब है कि रॉबर्ट वाड्रा ने सोशल मीडिया पर वायरल कुछ मीम भी शेयर की है। इसमें एक बोर्ड लद्दाख के क्षेत्र मे लगा है, जिस पर लिखा है ‘370 अब इतिहास बन चुका है, थैक्यू मोदी एंड अमित शाह’ विला एंड प्लॉट के लिए कांटेक्ट करें, नीचे लिखा है मिस्टर वाड्रा।
ऐसे ही चांद पर एक होर्डिंग लगा है, जिस पर लिखा है यह लैंड रॉर्बट वार्डा की है, दामाद सोनिया गांधी। एक अन्य मीम में रॉबर्ट वाड्रा के रूप में फिल्म स्टार अक्षय कुमार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि पहली बार रॉबर्ट वाड्रा ने कश्मीर का दौरा किया, जहां की खूबसूरती को देखकर कह रहे हैं क्या लैंड है यार। एक अन्य मीम में ब्रेकिंग न्यूज के रूप में कहा जा रहा है कि कश्मीर के डल झील को रॉबर्ट ने खरीद लिया है। इन सब मीम को रॉबर्ट वाड्रा ने अपने फेसबुक पर पोस्ट कर अपनी भावना प्रकट की है।


Download Android App
Download iOS App



