पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित सांगली जिले में भारतीय नौसेना के 12 बचाव दलों को तैनात किया जा रहा है। एक रक्षा प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान में बताया कि सांगली और निकटवर्ती कोल्हापुर से विमान के जरिए लोगों को बाहर निकालने की प्रक्रिया खराब मौसम के कारण बाधित हो गई जिसके बाद राज्य परिवहन वाहनों के जरिए गुरुवार की रात बचाव दल सांगली के लिए रवाना हुए।
प्रवक्ता ने कहा, ‘‘कोल्हापुर में पहले की मौजूद टीमों के अलावा नौसेना के इन 12 दलों को आज (शुक्रवार को) सांगली में तैनात किया जाएगा।’’ पश्चिमी महाराष्ट्र के पांच जिलों में आई बाढ़ के मद्देनजर दो लाख से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।
#SangliFloods#IndianNavy rescue teams have reached Sangli and have been deployed by 1100h. Relief operations have commenced in the affected areas.
— SpokespersonNavy (@indiannavy) August 9, 2019
सांगली और कोल्हापुर जिले बाढ़ से सर्वाधिक प्रभावित हुए हैं। इस क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान बाढ़ प्रभावित पांच जिलों में वर्षा जनित हादसों के कारण 27 लोगों की मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



