ट्रेन में तकनीकी खराबी से दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सेवा प्रभावित हुई

Summary :

दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर रविवार को पटेल नगर से नोएडा की ओर जाने वाली एक ट्रेन में तकनीकी खराबी आने की वजह से सेवाएं प्रभावित रहीं। दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा, ‘‘पटेल नगर स्टेशन से नोएडा की ओर जाने वाली एक ट्रेन में तकनीकी खराबी के कारण ब्लू लाइन पर दोपहर 2.05 बजे से 3.15 बजे तक ट्रेन सेवाएं बाधित रहीं।’’
डीएमआरसी ने कहा कि पटेल नगर स्टेशन पर और फिर करोल बाग स्टेशन पर तकनीकी समस्या के निवारण के प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप इस दौरान आस-पास के खंड पर कई ट्रेन देर से चलीं।
अधिकारियों ने कहा, ‘‘चूंकि समस्या के समाधान में समय लग रहा था, इसलिए देरी से बचने के लिए प्रभावित ट्रेन को अंततः सेवा से हटा दिया गया। इसके बाद दोपहर सवा तीन बजे से पूरी ब्लू लाइन पर ट्रेन की नियमित आवाजाही शुरू हो गई।’’

Shera Rajput