बिहार में नवादा,बक्सर,भागलपुर और बेगूसराय जिले में अलग-अलग दुर्घटनाओं में सात लोगों की मौत हो गयी तथा आठ अन्य घायल हो गये। नवादा से प्राप्त समाचार के अनुसार जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र के मखार गांव के निकट राष्ट्रीय उच्चपथ संख्या 31 पर आज कोलकाता से बिहारशरीफ जा रही बस और नवादा से रजौली जा रही ऑटो रिक्शा के बीच सीधी टक्कर हो गई।
इस दुर्घटना में ऑटो रिक्शा पर सवार अकबरपुर थाना के बरेव गांव निवासी बासो महतो और रजौली थाना के बिजवन गांव निवासी कमल राज की मौके पर मौत हो गई जबकि छह अन्य घायल हो गये।
घायलों को नवादा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर रूप से घायल बिजवन गांव निवासी कामेश्वर प्रसाद और अकबरपुर के शाहपुर गांव निवासी रामप्रवेश चौधरी को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिये पटना ले जाया जा रहा था तभी रास्ते में दोनो ने दम तोड़ दिया। बस चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने बस को जप्त कर शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App



