कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह के भाषणों में ”केवल कूड़ा” भरा होता है और लोग उनकी बात न सुनें।
गांधी ने कोंडली और चांदनी चौक में चुनावी रैलियों को संबोधित करते हुए दावा किया कि उन्होंने अन्य पार्टियों के नेताओं की तरह अपने भाषणों में कभी झूठ नहीं बोला।
कांग्रेस नेता ने कहा, ”प्रधानमंत्री (नरेन्द्र) मोदी, (दिल्ली के मुख्यमंत्री) अरविंद केजरीवाल सिर्फ झूठ बोलते हैं।”
उन्होंने कहा, ”मैं 15 साल से राजनीति में हूं। आप मेरा कोई भी भाषण सुन सकते हैं, उनमें आपको एक भी झूठ नहीं मिलेगा।
आप मोदी, केजरीवाल, शाह को सुनना छोड़ दीजिए। शाह को मत सुनिए, उनके (भाषणों में) केवल कूड़ा होता है।”
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए आठ फरवरी को मतदान होना है। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे।


Download Android App
Download iOS App



