शिवसेना के प्रवक्ता एवं राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार राम मंदिर निर्माण के लिये संसद में प्रस्ताव लाये तो उनकी पार्टी जोर-शोर के साथ उसका समर्थन करेगी। संजय राउत ने मंगलवार को यहां लक्ष्मण किला मंदिर गोलाघाट पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि हम सत्ता का फल रामजी की कृपा से ही खा रहे हैं।
राम मंदिर बनना चाहिये, इसके लिये केंद्र सरकार संसद में प्रस्ताव लावे जिसका शिवसेना पूरे जोर-शोर के साथ समर्थन करेगी। उन्होंने कहा कि शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे आगामी 25 नवम्बर को अयोध्या आने वाले थे, लेकिन अब वे एक दिन पहले 24 नवम्बर को यहां आयेंगे क्योंकि विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) द्वारा 25 नवम्बर को धर्मसभा का आयोजन किया गया है, जिसके कारण उनके कार्यक्रम में बदलाव हुआ है।
जब राम जी चाहेंगे, तब अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होगा : दिनेश शर्मा
शिवसेना प्रमुख यहां विवादित श्रीरामजन्मभूमि पर विराजमान रामलला का दर्शन के साथ-साथ प्रसिद्ध हनुमानगढ़ मंदिर में माथा भी टेकेंगे। बाद में वह संत-धर्माचार्यों से मुलाकात भी करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उद्धव ठाकरे नये घाट पर सरयू की आरती में भी भाग लेंगे। शिवसेना प्रवक्ता ने बताया कि कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं कि उद्धव ठाकरे अयोध्या नहीं आ रहे हैं, लेकिन मैं आप को बताना चाहता हूँ कि शिवसेना प्रमुख मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में आ रहे हैं।
संजय राउत ने कहा कि उनके कार्यक्रमों में कुछ बदलाव हुआ है। उन्होंने बताया कि श्री ठाकरे का 24 नवम्बर को करीब दो बजे फैजाबाद हवाई अड्डे पर आगमन होगा। वहां से सीधे लक्ष्मण किला मंदिर गोलाघाट पहुंचेगे। वहां वह विद्वत संत-महंतों का पूजन-अर्चन कर उनका आशीर्वाद लेंगे।
इस समारोह में उद्धव ठाकरे मुख्य यजमान के रूप में मौजूद रहेंगे। उन्होंने बताया कि शाम सवा पांच बजे नयाघाट पर सरयू आरती में भाग लेंगे रात्रि विश्राम के बाद 25 नवम्बर को सुबह नौ बजे रामलला का दर्शन और विभिन्न मंदिरों में जाकर माथा टेकेंगे। बाद में अपराह्न करीब 3 बजे उद्धव ठाकरे मुम्बई के लिये रवाना हो जायेंगे।


Download Android App
Download iOS App



