पश्चिमी दिल्ली : जहांगीरपुरी इलाके में एक दुकानदार की दिनदहाड़े रॉड और डंडों से पीट-पीटकर निर्ममता से हत्या कर दी। इस दौरान हमलावरों ने उनकी पत्नी, बहू व बेटों को भी बुरी तरह से पीटा। लोग तमाशबीन बनकर तमाशा देखते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बाबू जगजीवन राम अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान पातिराम (51) के रूप में हुई है। वह परिवार के साथ एच-ब्लॉक डिस्पेंसरी के पास जहांगीरपुरी में रहते थे। परिवार में पत्नी, आठ बच्चे व बहू हैं। उनकी घर के पास ही जनरल स्टोर की दुकान है। पुलिस कंट्रोल रूम को रविवार शाम को सूचना मिली।
पातिराम और उसके परिवार को आधा दर्जन लोगों ने दुकान व घर में घुसकर रॉड व डंडों से पीटा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां डाक्टरों ने पातिराम को इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया, जबकि उनके दो बेटों की हालत गंभीर बताई गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने बसों पर किया पथराव।


Download Android App
Download iOS App



