राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में अपनी सह जीवन साथी श्रद्धा वालकर की हत्या करने और शव के 35 टुकड़े करने के आरोपी आफताब अमीन पूनावाला को शनिवार को 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था, जोन दो) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा कि पुलिस ने पॉलीग्राफ टेस्ट में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी को पेश करने के वास्ते कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।पूनावाला ने कथित तौर पर 27-वर्षीय श्रद्धा का गला घोंट दिया और उसके शव के 35 टुकड़े कर दिये, जिसे उसने अपने महरौली स्थित आवास पर लगभग तीन सप्ताह तक 300 लीटर के फ्रिज में रखा और फिर कई दिनों तक शहर भर में फेंकता रहा था।
पूनावाला का पॉलीग्राफ परीक्षण शुक्रवार को यहां फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी में करीब तीन घंटे तक किया गया था।पुलिस ने बताया कि पूनावाला पोलीग्राफ जांच के अपने तीसरे सत्र के लिए शाम चार बजे यहां रोहिणी स्थित एफएसएल पहुंचा और साढ़े छह बजे के बाद लौट गया।पूनावाला की चार दिन की पुलिस हिरासत शनिवार को खत्म हो गई।


Download Android App
Download iOS App



