नई दिल्ली : दिल्ली के उपमुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री मनीष सिसोदिया ने सीबीएसई रिजल्ट में बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों एवं छात्रों को सम्मानित किया। यमुना विहार के सी-वन ब्लॉक स्थित सर्वोदय कन्या विद्यालय में सोमवार को आयोजित एक समारोह में शिक्षामंत्री ने 95 प्रतिशत या उससे ज्यादा परिणाम हसिल करने वाले 45 प्रिंसिपल एवं मैथ, साइंस और अंग्रेजी में 95 प्रतिशत परिणाम लाने वाले 72 अध्यापकों को भी सम्मानित किया गया।
इसके अलावा अपने जोन में प्रत्येक स्ट्रीम में टॉप करने वाले 29 छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्रों और स्कूल प्रमुखों का हौसला बढ़ाते हुए शिक्षामंत्री ने कहा कि सरकारी स्कूलों के बेहतर रिजल्ट के लिए शिक्षक बधाई के पात्र हैं। आप बच्चों को नहीं पढ़ा रहे बल्कि उनका जीवन बदल रहे हैं। इसी प्रयास से इस साल सरकारी स्कूलों के 450 से ज्यादा छात्रों ने आईआईटी-जेईई एग्जाम पास किया।


Download Android App
Download iOS App



