नई दिल्ली : इस महीने दिल्ली के सरकारी स्कूलों के प्रिंसिपल कैंब्रिज विश्वविद्यालय में 8 दिन की लीडरशिप ट्रेनिंग प्रोग्राम में जा रहे हैं। उप मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने उनका हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि इतने छोटे से समय में हमने जो सफलताएं हासिल की है उस पर हमें गर्व है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस अवसर का प्रयोग करके यूनाइटेड किंगडम में शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे सर्वश्रेष्ठ प्रयोग को समझें और नए विचारों को तैयार करें जिससे कि दिल्ली की वर्तमान शिक्षा प्रणाली में आ रही चुनौतियों को बेहतर तरीके से डील किया जा सके।
दिल्ली सरकार की स्कूलों के 60 प्रिंसिपल 30-30 के दो बैच में यूके जा रहे हैं। पहला बैच 22 सितम्बर से 1 अक्टूबर तक और दूसरा बैच 6 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक कैम्ब्रिज युनिवर्सिटी मे ट्रेनिंग प्राप्त करेगा। इसके पहले दिल्ली सरकार के 189 प्रिंसिपलों को कैम्ब्रिज में ट्रेनिंग दिलाई जा चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



