राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह आसमान में बादल छाये रहे। हालांकि, दिल्ली को बारिश का इंतजार था, लेकिन बारिश के बिना ही प्रदूषण कम हो गया। इस बदले मौसम का मजा दिल्ली वालों ने आज भरपूर उठाया।
लगभग हर इलाके में तापमान सही रहा जिसकी वजह से आज दील्लीवासियो आराम मिला, मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह थोड़ी गर्मी रही।
और न्यूनतम तापमान औसत से चार डिग्री सेल्सियस अधिक, 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। अधिकारी ने बताया कि दिन में आमतौर पर आसमान में बादल छाये रहने और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने का अनुमान है। सुबह साढ़ आठ बजे हवा में नमी का स्तर 48 प्रतिशत था।
कल का न्यूनतम तापमान 13.3 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लेटेस्ट खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



