नयी दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भोजन विषाक्तता के कारण सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सर गंगा राम अस्पताल के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष डी. एस. राणा ने बताया कि सोनिया गांधी को भोजन विषाक्तता के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा, अब उनका स्वास्थ्य बेहतर है और उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी। अस्पताल ने कहा, उन्हें रविवार को भर्ती कराया गया।
(भाषा)


Download Android App
Download iOS App



