लुधियाना-हरिके पतन : आज देर शाम पंजाब के सतलुज दरिया के साथ लगते मंड इलाके में स्थित हरिके रख में अचानक आग लग गई। जानकारी के मुताबिक भयंकर रूप से लगी यह आग लगातार बढ़ती ही जा रही है और जंगल में लगी आग के कारण जंगली जानवरों के रैन – बसेरे और सरकंडे इस आग की लपेट में आ चुके है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक भभकती आग और धुएं से परेशान होकर जंगली जानवर इस भयानक आग से बचने के लिए इधर-उधर भागते दिखाई दे रहे है। यह भी पता चला है कि पक्षी रख जीव में आग लगने के कारण प्रवासी पक्षी और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मौके पर जाकर देखा गया तो बर्ड सेंचुरी के टाउन सट्रीम के नजदीक जंगल में भयानक आग की लपटे दूर से ही दिखाई दे रही थी और जंगल में लगी इस आग की तपिश जिस्म पर महसूस की जा रही थी। यह भी मालूम हुआ है कि जंगली क्षेत्र के अधिकांश सरकंडे आग की भेंट चढ़ चुके थे। आग के कारण जंगली जानवर अपने रिहायशी स्थलों से निकल कर डैन के ऊपर डरे-सहमे घूम रहे थे। सांभर और नील गाय इधर-उधर भागती दिखाई दी। जिक्रयोग है कि जंगल क्षेत्र में इन जानवरों के लिए छिपने हेतु आश्रय स्थल बने होते है, इस कारण कई जीव-जंतु के आग की चपेट में आने की आशंका से इंकार नही किया जा रहा। आग का पता लगते ही जंगली जीव और वन विभाग हरिके अधिकारियों और कर्मचारियों के होश उड़े हुए है। परंतु यह आग तेजी से निरंतर बढ़ती ही जा रही है। खबर लिखे जाने तक इस आग का कहर जारी था। वन विभाग इसको बुझाने की तमाम कोशिशें करता नजर आया।
इस संबंध में जब ब्लाक आफिसर बलजीत सिंह से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि आग को बुझाने की कोशिशें निरंतर जारी है परंतु आग तेजी से और पानी का प्रबंध ना होने के कारण काफी मुश्किले आ रही है। इस संबंध में फायर ब्रिगेड मंगवाने के लिए थाना हरिके से संपर्क किया गया है। सूत्रों के मुताबिक प्रत्यक्षदर्शियों का यह भी कहना है कि नैशनल हाईवे अमृतसर मुख्य रोड़ के नजदीक किसी राहगिरी या शरारती तत्व द्वारा यह घिनौनी साजिश अधीन आग लगाई गई हो सकती है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



