पंजाब के सीमावर्ती जिले फाजिलका के गांव हिम्मतपुरा के मुहल्लावासी वाटर वर्कस का पानी ना मिलने के कारण नलके से पानी भरकर रोजमर्रा की जिदंगी जीते है जबकि सूबे की राजधानी चंडीगढ़ के नजदीक पटियाला के अंतर्गत मारकल कालोनी के लोग पानी को तरस रहे है। लोगों के मुताबिक पटियाला शहर मुख्यमंत्री का होने के बावजूद लोग टैकर मंगवाकर घरों में बाल्टियों द्वारा पानी भरकर वक्त गुजार रहे है। हालांकि इस संबंध में दोनों ही इलाकों के लोगों ने अपने-अपने स्तर पर निगम और पंचायतों की घटिया कारगुजारी के प्रति रोष प्रकट और सयापा कर चुके है।
– सुनीलराय कामरेड


Download Android App
Download iOS App



