जहां कोरोना की बात होती है वहां सोनू सूद की भी उतनी ही चर्चा होती है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जब भारत में कोरोना का कहर मचा था तब सोनू सूद ने आर्थिक मंदी के उस समय में आगे आकर लोगों की मदद की थी। इसी तरह एक बार सोनू सूद लोगों की मदद करने के लिेए आगे आएं है।
नंबर वही है मदद के लिए कर सकते हैं फोन
कोरोना काल में जनता की मदद कर उनके दिलों पर राज करने वाले सोनू सूद इंदौर पहुंचे इस दौरान सूद ने लोगों से कहा कि मुझे अच्छा लगता है, इतना खूबसूरत आपने इसे बना दिया है। इंदौर हमेशा से मेरा घर ही रहा है। बचपन से मैं आता रहा हूं छुट्टियों में। सब जगह देखी हुई है चाहे पलासिया हो, छप्पन हो, सराफा बाजार हो कोशिश करूंगा वापस जाने की। अच्छा लग रहा है इंदौर को इतने सालों से मोस्ट ब्यूटीफुल सिटी का अवॉर्ड मिल रहा है। ऐसे ही कमाल का काम करते रहो।
बाबा महाकाल को दर्शन करने पहुंचे थे सोनू सूद
कोरोना को लेकर एक्टर सोनू सूद ने कहा कि नंबर अभी भी वहीं है। कभी जरूरत पड़ी तो फोन जरूर कीजिएगा। बताया जा रहा है कि सोनू सूद बाबा महाकाल के दर्शन कर वापस इंदौर आएंगे और शनिवार को इंदौर से रवाना होंगे।


Download Android App
Download iOS App



