नई दिल्ली : विश्वास नगर वार्ड नम्बर 17 से भाजपा पार्षद अंजू कमलकांत को सर्वसम्मति से पूर्वी नगर निगम का महापौर चुन लिया गया। सोमवार को उन्होंने पूर्वी नगर निगम की सदन की बैठक में सपथ ली। वहीं विवेक विहार वार्ड संख्या 29 से भाजपा पार्षद संजय गोयल को उपमहापौर चुना गया है। इसके अलावा पूर्व महापौर भाजपा पार्षद बिपिन बिहार, अजय शर्मा और आम आदमी पार्टी से पार्षद अब्दुल रहमान को निर्विरोध स्थायी समिति सदस्य चुना है।
अंजू कमलकांत ने कहा कि वह अपने कार्यकाल में सबसे ज्यादा फोकस स्वच्छता और निगम स्कूल पर देंगी। क्योंकि क्षेत्र में सफाई नहीं होने के कारण निगम की स्वच्छता रैंकिंग लगातार नीचे गिर रही है, जिसे इस वर्ष ऊपर ले जाया जाएगा। वहीं स्कूल में लगातार कम हो रहे बच्चों की संख्या पर रोक लगाने के लिए उचित कदम उठाए जाएंगे। उप-महापौर संजय गोयल ने सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि निगम की वे पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निगम के हित में सभी के साथ मिलकर उन्नति की दिशा में कार्य करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



