छठ पूजा पर 25 करोड़ खर्च करेगी दिल्ली सरकार, 1100 जगह पर लगाए जाएंगे टेंट, केजरीवाल ने जारी किए निर्देश

Summary :

दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस साल छठ पूजा पर 25 करोड़ रुपये तक खर्च करने ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आप (AAP) के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसकी घोषणा की है।

दिल्ली सरकार के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने इस साल छठ पूजा पर 25 करोड़ रुपये तक खर्च करने ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने आप (AAP) के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से इसकी घोषणा की है। इस बार छठ पूजा 30 से 31 अक्टूबर तक दिल्ली में 1100 जगहों पर मनाई जएगी। यह पैसा इन जगहों पर टेंट, पावर बैकअप, शौचालय, सीसीटीवी, एलईडी स्क्रीन, पानी और प्राथमिक उपचार जैसी सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। 
हम सब मिलकर छठ मैया का आशीर्वाद लेंगे 
केजरीवाल ने ट्वीट करते हुआ कहा की, कोविड के चलते पिछले दो साल से छठ पूजा सार्वजनिक रूप से नहीं मनाई गई। इस बार छठ पूजा को बड़े पैमाने पर मनाने की तैयारी की जा रही है। हम सब मिलकर छठ मैया का आशीर्वाद लेंगे और सूर्य देव की पूजा करेंगे।
डिजिटल माध्यम से एक वीडियो के जरिए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि 2014 में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद से यह त्योहार बड़े पैमाने पर मनाया जाता रहा है। ‘जब तक हम सत्ता में आए, सरकार 69 घाटों पर तैयारियों के लिए 2.5 करोड़ रुपये निर्धारित करती थी, लेकिन अब यह बजट बढ़कर 25 करोड़ रुपये हो गया है बजट में लगभग 12 गुना की बढ़ोत्तरी हुई है। 1100 घाटों पर छठ पर्व मनाया जाएगा। 

पिछले साल छठ पूजा के दिन कुछ डरावनी तस्वीरें सामने आई थीं। यमुना के जहरीले झाग के बीच महिलाएं नदी में डूब रही थीं. हालांकि दिल्ली सरकार ने बढ़ते कोविड संक्रमण को देखते हुए सार्वजनिक रूप से छठ मनाने पर रोक लगा दी थी। पड़ोसी राज्यों में पराली जलाने और दिवाली पटाखों से दिल्ली की हवा प्रदूषित हुई। जिसके कारण यमुना में अमोनिया का स्तर बहुत बढ़ गया था।
छठ पूजा की तैयारियों को लेकर राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत पहले ही दिल्ली के 11 जिलों के अधिकारियों के साथ बैठक कर चुके हैं। सभी को लोगों की व्यवस्था और सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं। 

Desk Team