दक्षिणी दिल्ली : ओएलएक्स की साइट पर चोरी का माल बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन बदमाशों को दबोचा है, जिसमें दो बदमाश नाबालिग बताए जा रहे हैं, जबकि एक आरोपी का नाम राहुल कुमार झा (22) बताया जा रहा है। आरोपियों को दक्षिणी जिला के स्पेशल स्टाफ ने दबोचा है, जिनसे पूछताछ में पता चला कि ये लोग फर्जी कागजात तैयार कर चोरी की दो बाइकें लोगों को बेच चुके हैं।
आरोपियों के पास से पुलिस ने साकेत इलाके से चोरी हुई एक बाइक, दो मोेबाइल, घरों से चोरी किया गया म्यूजिक सिस्टम, होम थियेटर, कपड़े व अन्य सामान बरामद किए गए हैं, तो वहीं आरोपियों के पकड़े जाने से पुलिस आठ अपराधिक मामले सुलझाने का दावा कर रही है। जिला पुलिस उपायुक्त विजय कुमार ने बताया कि एक सूचना पर खानपुर लालबत्ती से स्पेशल स्टाफ ने बाइक सवार तीन लड़कों को पकड़ा, जिसमें से दो नाबालिग हैं।
आरोपियों को इंस्पेक्टर प्रफुल कुमार झा और एसआई आनंद की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे पुष्प विहार, साकेत, नेबसराय, संगम व मालवीय नगर आदि जगहों पर चोरी की वारदात करते हैं और चोरी के माल को आरोपी ओएलएक्स की वेबसाइट के जरिए बेच भी चुके हैं। इनमें दो बाइकें शामिल हैं। वहीं आरोपी बाइक बेचने से पहले उसके फर्जी कागजात तैयार करते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करके यह पता करने की कोशिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



