कोरोना के कहर से थम गया सीएए के खिलाफ धरना, जामिया के छात्रों ने अस्थायी रूप से किया स्थगित

Summary :

जामिया के वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों के समूह जामिया समन्वय समिति ने इसकी घोषणा की।

नयी दिल्ली : कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए जामिया मिल्लिया इस्लामिया के छात्रों ने शनिवार को संशोधित नागरिकता अधिनियम के खिलाफ अपने धरने को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया है। जामिया के वर्तमान छात्रों और पूर्व छात्रों के समूह जामिया समन्वय समिति ने इसकी घोषणा की। 15 दिसंबर को परिसर में पुलिस की बर्बरता के बाद इस समूह का गठन किया गया था।
जामिया समन्वय समिति ने कहा कि हम जामिया मिल्लिया इस्लामिया(जेएमआई) के प्रवेश द्वार संख्या सात पर 24 घंटे चल रहे अपने धरने को अस्थायी रूप से स्थगित कर रहे हैं। सभी प्रदर्शनकारियों से अपील करते हैं कि वे इस स्थिति को पूरी गंभीरता से लें साथ ही वे खुद को और दूसरों को इस घातक संक्रमण से बचाएं।

Desk Team