नई दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से संबद्ध सेंट स्टीफन्स कॉलेज में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कांग्रेज के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने कहा कि यहां के छात्रों ने अपने ऐतिहासिक परंपरा को पुनर्जीवित करने का काम किया है।
दरअसल यहां के विद्यार्थियों ने जेएनयू के छात्र संघ द्वारा फीस वृद्धि के खिलाफ छेड़ी आंदोलन के समर्थन में बीते दिनों कक्षाओं का बहिष्कार किया था। शनिवार को शशि थरूर ने सेंट स्टीफन्स कॉलेज में सेंटर फोर एडवांस लर्निंग (एससीएएल) के शुभारंभ के अवसर पर छात्रों को संबोधित कर रहे थे।
थरूर ने कहा कि महात्मा गांधी ने सेंट स्टीफेंस कॉलेज के परिसर से असहयोग आंदोलन का आह्वान किया था। वहीं केंद्र सरकार पर हमला करते हुए थरूर ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मौजूदा सरकार ने प्रदर्शन को एक खतरें के तौर पर देखा। बता दें कि शशि थरूर भी सेंट स्टीफन्स कॉलेज के पूर्व छात्र रहे हैं।
एससीएएल में पब्लिक पॉलिसी और इंटरनेशल रिलेशनस पर शॉर्ट टर्म कोर्स होंगे। इसके साथ ही कई अन्य कोर्स भी चलाने की योजना पर कार्य चल रहा है।


Download Android App
Download iOS App



