इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर तानाजी : द अनसंग वारियर और छपाक के बीच क्लैश हुआ। उम्मीद की जा रही थी की दीपिका पादुकोण स्टारर छपाक और अजय देवगन की 100वीं फिल्म तानाजी के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी पर ऐसा कुछ नहीं हुआ।

पहले दिन जहां तानाजी को 15 करोड़ की जबरदस्त ओपनिंग मिली वहीं छपाक को 4.25 करोड़ की मामूली ओपनिंग के साथ शुरुआत करनी पड़ी। छपाक को लेकर जारी विरोध और बायकाट की वजह से फिल्म के कलेक्शन में नुक्सान झेलना पड़ा रहा है।

दूसरे दिन भी तानाजी : द अनसंग वारियर की कमाई में जबरदस्त उछाल देखने को मिला और फिल्म छपाक बेहद पीछे रह गयी है। ताजा जानकारी के मुताबिक़ फिल्म तानाजी ने दूसरे दिन करीब 20 करोड़ का कलेक्शन बटोरा है। इस कलेक्शन के साथ फिल्म तानाजी की कुल कमाई 35 करोड़ के पास पहुंच गयी है।

वहीं फिल्म छपाक की दूसरे दिन के कलेक्शन की बात की जाए तो फिल्म ने पहले दिन से मामूली बढ़त लेते हुए 6 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म छपाक की कुल कमाई अब तक सिर्फ 10 करोड़ के आंकड़े को पार कर पायी है।

फिल्म तानाजी की रफ़्तार देखते हुए अंदाजा लगाया जा रहा है कि फिल्म इस वीकेंड 55 से 60 करोड़ के कलेक्शन के आसपास पहुंच सकती है। वहीं छपाक को लेकर उम्मीद की जा रही है कि रविवार के दिन फिल्म के कलेक्शन में सुधार देखा जा सकता है पर तानाजी को टक्कर नहीं मिल सकती।
.jpg)
फिल्म छपाक पर इन दिनों राजनीति भी काफी तेज हो रही है। हालांकि फिल्म को ‘राजस्थान’, ‘मध्य प्रदेश’, ‘छत्तीसगढ़’ और ‘पुडुचेरी’ में टैक्स फ्री कर दिया है लेकिन क्या इससे फिल्म को फायदा मिल पायेगा या नहीं , ये तो समय ही बताएगा। इस फिल्म में दीपिका के साथ विक्रांत मेस्सी लीड रोल में है।

फिल्म तानाजी को फैंस के साथ – साथ क्रिटिक से भी अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा है और अजय देवगन के साथ साथ फिल्म में नेगेटिव किरदार निभा रहे सैफ अली खान को भी अपने परफॉरमेंस के लिए खूब तारीफ मिल रही है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी जबरदस्त फायदा होता नजर आ रहा है।


Download Android App
Download iOS App



