पाक के 25 हिंदू शरणार्थियों को मुजफ्फरनगर में बसाने में मदद करेंगे : विक्रम सैनी

Summary :

उत्तर प्रदेश के खटौली के बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना झेलने के बाद भारत आए शरणार्थियों में से पांच ने उनसे मुलाकात की।

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के उत्तर प्रदेश के एक विधायक ने कहा कि वह यहां कवल गांव में पाकिस्तान के 25 हिंदू शरणार्थियों को बसाने में मदद करेंगे और उनमें से पांच को उन्होंने आर्थिक सहायता भी दी है। पाकिस्तान से आए 25 शरणार्थी राष्ट्रीय राजधानी में एक शिविर में रह रहे हैं। 
उत्तर प्रदेश के खटौली के बीजेपी विधायक विक्रम सैनी ने कहा कि पाकिस्तान में धार्मिक प्रताड़ना झेलने के बाद भारत आए शरणार्थियों में से पांच ने उनसे मुलाकात की। बैठक के बाद सैनी ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने प्रत्येक को 5,000-5,000 रुपये की सहायता दी और उन्हें आश्वस्त किया कि वह उन्हें कवल गांव में बसाएंगे। 

जौनपुर जंक्शन और सिटी रेलवे स्टेशन पर लगाए जाएंगे 80 CCTV कैमरे

मुजफ्फरनगर में 2013 में हुए दंगे में सैनी भी आरोपी हैं। कवल गांव में तीन युवकों की हत्या के बाद मुजफ्फरनगर और निकट के क्षेत्रों में दंगे भड़क उठे थे। इस दंगे में 60 लोगों की मौत हो गई 40,000 लोग विस्थापित हो गए। 

Desk Team