‘मैं गलत हुआ तो फांसी के लिए तैयार, पर सही हुआ तो आप देंगे इस्तीफा?’ सुकेश ने फोड़ा एक और लेटर बम

Summary :

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम दिल्ली सरकार से जुड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच महाठग सुकेश ने एक और पत्र जारी कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया।

महाठग सुकेश चंद्रशेखर का नाम दिल्ली सरकार से जुड़ने के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच महाठग सुकेश ने एक और पत्र जारी कर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निशाने पर लिया। सुकेश चंद्रशेखर ने अपने पत्र में लिखा है कि अगर मेरी बात गलत निकली तो मैं फांसी के लिए तैयार हूं, लेकिन अगर आरोप सही साबित हुए तो क्या आप (अरविंद केजरीवाल) भी इस्तीफा दे देंगे?
सुकेश ने अपने वकील को लिखी चिट्ठी में कहा है कि ‘मैं केजरीवाल को कहता हूं कि ड्रामा बंद करो। आप मुद्दे को डाइवर्ट करने की कोशिश कर रहे हो’। उसने अपनी चिट्ठी में फिर पूर्व डीजी जेल संदीप गोयल का नाम लिया। कहा कि उनके खिलाफ हाईकोर्ट में दाखिल कंप्लेंट को वापस लेने के लिए धमकाया जा रहा है। लगातार धमकियां मिल रही हैं, लेकिन वह सच्चा है और अब किसी से डरने वाला नहीं।
Image
पत्र में सुकेश ने केजरीवाल पर निशाना साधते हुए आगे लिखा है कि सत्येंद्र जैन क्यों मुझसे लगातार पूर्व डीजी संदीप गोयल और जेल प्रशासन के खिलाफ शिकायत को वापस लेने के लिए कह रहे थे, और मुझे आपके चुनाव अभियान के लिए फंड देने के लिए धमकियां क्यों दी जा रही थीं? अगर आप सच्चे हैं तो आप जांच से क्यों डर रहे हैं? 
Image
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के एक बयान के साथ घसीटने की कोशिश करते हुए महाठग ने आगे लिखा कि उसे बताया गया है कि वह इसलिए आम आदमी पार्टी को आर्थिक मदद दे रहा है, कि उसे मदद मिल रही है। लेकिन उसे किसी मदद की जरूरत है ही नहीं। सुकेश ने कहा कि वह खुद इतना सक्षम है कि वह अपनी बेगुनाही साबित कर सकता है।
Image
दिल्ली सरकार पर उगाही का आरोप 
सुकेश चंद्रशेखर की तीन पत्र इससे पहले ही वायरल हो चुके हैं। इन सभी चिट्ठियों में भी उसने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, जेल में बंद मंत्री सत्येंद्र जैन पर हमला किया है। महाठग ने अपने नए और चौथे पत्र में 7 पॉइंट में अपनी बात रखी है। पत्र में सुकेश ने अरविंद केजरीवाल पर दक्षिण भारत में कोई बड़ा पद देने और राज्य सभा सीट देने का झांसा देकर 500 करोड़ रुपये से अधिक की उगाही करने का आरोप लगा चुका है।

Desk Team