दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्वामी दयानंद अस्पताल में अत्याधुनिक एडवांस आई केयर सेंटर की शुरुआत कर दी है। महापौर राजा इकबाल सिंह ने अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक में इस केंद्र का उद्घाटन किया। यह केंद्र आधुनिक उपकरणों और विशेषज्ञ सेवाओं से लैस है, जिससे पूर्वी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों के लोगों को उच्चस्तरीय नेत्र चिकित्सा सुविधाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी।
अत्याधुनिक मशीनें और स्वास्थ्य सुविधाओं का निरीक्षण
अस्पताल में एनडी याग लेज़र, ग्रीन लेज़र और ऑप्टिकल कोहरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी) जैसी मशीनों ने काम करना शुरू कर दिया है, जो ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी जैसे गंभीर नेत्र रोगों के इलाज में सहायक होंगी। कार्यक्रम के दौरान महापौर ने अस्पताल के लैक्टेशन मैनेजमेंट यूनिट और आईसीयू का निरीक्षण भी किया तथा कंटीन्यूअस रीनल रिप्लेसमेंट थेरेपी (सीआरआरटी) मशीन की कार्यप्रणाली की जानकारी ली। इस मौके पर स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।


Download Android App
Download iOS App




