Swati Maliwal Complaints to Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार द्वारा कथित मारपीट के मामले में बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल ( Swati Maliwal )का बयान दर्ज किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
Highlights:
- बदसलूकी मामले में स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को दर्ज की शिकायत
- CM अरविंद केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ दर्ज की शिकायत
- राष्ट्रीय महिला आयोग ने पहले ही जारी कर चुकी समन
दिल्ली पुलिस की दो सदस्यीय टीम ने मध्य दिल्ली स्थित मालीवाल ( Swati Maliwal ) के आवास पर उनका बयान दर्ज किया। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मालीवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास पर हुई घटना के बारे में पुलिस को बताया। अधिकारी ने कहा कि मालीवाल का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस मामले के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर सकती है। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (एसीपी) पी एस कुशवाह के नेतृत्व में पुलिस टीम चार घंटे से अधिक समय तक मालीवाल के आवास पर रही।
Swati Maliwal ने भाजपा से इस मुद्दे पर राजनीति न करने की अपील
मेरे साथ जो हुआ वो बहुत बुरा था। मेरे साथ हुई घटना पर मैंने पुलिस को अपना स्टेटमेंट दिया है। मुझे आशा है कि उचित कार्यवाही होगी। पिछले दिन मेरे लिए बहुत कठिन रहे हैं। जिन लोगों ने प्रार्थना की उनका धन्यवाद करती हूँ। जिन लोगों ने Character Assassination करने की कोशिश की, ये बोला…
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 16, 2024
राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने जारी कर चुकी है समन
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मालीवाल ( Swati Maliwal ) सोमवार सुबह सिविल लाइन्स थाने पहुंची थीं और उन्होंने आरोप लगाया था कि केजरीवाल के निजी स्टाफ के एक सदस्य ने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ बदसलूकी की थी। इससे पहले, राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मालीवाल से मारपीट के मामले में केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार को समन जारी किया। समन के मुताबिक, बिभव कुमार की सुनवाई शुक्रवार को दिन में 11 बजे होगी।
आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि मालीवाल ( Swati Maliwal ) के साथ हुई घटना बेहद निंदनीय है।


Download Android App
Download iOS App



