पटना : प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार मॉब लिंचिंग का हब बना गया है। बेगूसराय में भीड़ ने पीटकर तीनन लोगों की हत्या कर दी गयी। रोहतास में दलित महिला की पीटकर हत्या, हाजीपुर में दरोगा तो जहानाबाद में एएसपी पर हमला, सासाराम में महिला को निर्वस्त्र घुमाया गया। जिस मुख्यमंत्री में अब लोक-शर्म ही नहीं बची हो उसे क्या कुछ कहें? बिहार में चहुंओर अराजकता का माहौल है। अपहरण, बलात्कार, हत्या, लूट, मॉब लिंचिंग से हाहाकार मचा हुआ है।
कानून व्यवस्था समाप्त हो चुकी है। प्रखंड से लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय तक भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकारी कार्यालयों में विशेष आरसीपी टैक्स चुकाये बिना आप पैर भी नहीं रख सकते। हमें ही शर्म आने लगी है। आखिर मुख्यमंत्री जी बीजेपी की डबल इंजन वाली बुलेट ट्रेन में बैठकर भी इतने सुस्त, लाचार,
बेबस और असहाय क्यों है? 11 करोड़ बिहारवासियों के जनविश्वास का कत्ल कर बीजेपी को सत्ता सौंपने वाला व्यक्ति आखिर इतना लाचार कैसे हो सकता है? क्या बिहार को ये डरावने दिन दिखाने के लिए ही नीतीश कुमार दिन-दहाड़े बीजेपी के साथ भागे थे। अगर मैं गलत था और उन्हें अपने चेहरे पर इतना गुमान था तो विधानसभा भंग कर चुनाव में जाते। मुख्यमंत्री जी जनादेश अपमान के एवज में भाजपा के साथ हुई अपनी गुप्त डील को सार्वजनिक करें।


Download Android App
Download iOS App



