‘तारक मेहता’ के शो में Dayaben इस महीने कर सकती हैं वापसी,जेठालाल के साथ फिर लगाएंगी कॉमेडी का तड़का

Summary :

टीवी का सबसे चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में Dayaben का किरदार निभाकर मशहूर हुई दिशा वकानी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है।

टीवी का सबसे चर्चित कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा में Dayaben का किरदार निभाकर मशहूर हुई दिशा वकानी के फैंस के लिए एक खुशखबरी है। दयाबेन मैटरनिटी लीव के बाद अब जल्दी ही शो में वापसी करने की तैयारी में हैं। बता दें दिशा पिछले साल सिंतबर से शो में नजर नहीं आई हैं। उनके फैंस को अपनी चहेती एक्ट्रेस दयाबेल की वापसी का लंबे समय से इंतजार था।

दयाबेन टीवी शो में इस महीने करेंगी वापसी

खबरों के मुताबिक अगले 2 महीनों में शो पर वापसी कर सकती है। शो की टीम दिशा वकानी की वापसी को लेकर काफी लंबे वक्त से संपर्क करने में लगे हुए हैं। Dayaben  ने पिछले साल 30 नवंबर बेटी स्तुति को जन्म दिया था। इसी के बाद से वह अपनी बेटी की देखभाल कर रही हैं।

दिशा ने साल 2015 में मुंबई के चार्टर्ड अकाउंटेंट मयूर पांडिया के साथ शादी की थी। दिशा पिछले दस  सालों से इस शो के साथ जुड़ी हुई हैं।

Dayaben ने खुद कई बार इंस्टाग्राम पर अपने पोस्ट में इस बात का जिक्र किया था कि वह खुद को शो पर मिस कर रही हैं।  लेकिन मजबूरी और पर्सनल कमिटमेंट्स के कारण उनके लिए जल्द वापसी करना मुश्किल है।  लेकिन अब दिशा शो पर लौटने के लिए शायद पूरी तरह से तैयार हैं।

https://www.instagram.com/p/BlHuIOvhDya/?utm_source=ig_embed

डॉक्टर हाथी भी करेंगे वापसी

Dayaben के अलावा डॉक्टर हाथी भी शो में जल्द वापसी करेंगे। कवि कुमार आजाद की मौत के बाद निर्मल सोनी इस किरदार में नजर आएंगे।

रिपोर्ट के मुताबिक शो में डॉक्टर हाथी की वापसी गणेश चतुर्थी वाले एपिसोड में होगी। ये एपिसोड 13 सितंबर को टेलिकास्ट हो सकता है।  रिपोर्ट के मुताबिक निर्मल को पिछले हफ्ते ही शो के लिए अप्रोच किया गया था। शुरुआत में उन्होंने इसे मना कर दिया था।  निर्मल ने पिछले रविवार अपने कमबैक एपिसोड की शूटिंग खत्म कर ली है।

Desk Team