दिल्ली मेट्रो की येलो मेट्रो लाइन पर आज जहांगीरपुरी के समीप तकनीकी गड़बड़ आने से विश्वविद्यालय और समयपुर बादली के बीच ट्रेन सेवा करीब एक घंटे तक प्रभावित रही जिससे यात्रियों को असुविधा हुई। दिल्ली मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि इस दौरान विश्वविद्यालय और हुडा सिटी सेंटर के बीच मेट्रो सेवा सामान्य ढंग से चलती रही। उन्होंने कहा, ओवरहेड इलेक्ट्रीफिकेशन गड़बड़ रात आठ बजकर 37 मिनट पर दूर कर ली गयी और सेवाएं बहाल हो गयीं।
हमारी मुख्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें।


Download Android App
Download iOS App



