संसद भवन परिसर में घुसते एक व्यक्ति को गुरुवार उस वक्त सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ लिया जब वह तीन कारतूस के साथ अंदर जाने का प्रयास कर रहा था।
नयी दिल्ली जिले के पुलिस उपायुक्त ईश सिंघल ने यहां बताया कि गाजियाबाद का रहने वाला अख्तर खान (44) नाम का एक शख्स गेंट नंबर आठ से संसद के अंदर जा रहा था। उसके पॉकेट से तीन कारतूस बरामद किए गए। अख्तर ने हालांकि सुरक्षाकर्मियों से कहा कि वह अंदर जाने से पहले बाहर रखना भूल गया। सुरक्षाकर्मियों ने उसे पुलिस को सौंप दिया।
उन्होंने कहा कि पुलिस और सुरक्षा कर्मियों ने संयुक्त रूप से अख्तर से पूछताछ की और उसके बाद उसे छोड़ दिया गया।


Download Android App
Download iOS App



