सेंट्रल सुन्नी वक्फ बोर्ड ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार, सरकार द्वारा अयोध्या में उसे दी गई जमीन पर मस्जिद के निर्माण के लिए एक ट्रस्ट बनाने पर अपना फैसला टाल दिया है। बोर्ड के चेयरमैन जुफर फारूकी ने संवाददाताओं से कहा कि मस्जिद निर्माण के लिए ट्रस्ट पर फैसला जल्द लिया जाएगा।
विश्व में कोरोना वायरस का बढ़ा खौफ, सरकार ने उठाए एहतियाती कदम
उन्होंने कहा कि गुरुवार की बैठक नियमित बैठक थी। सूत्रों ने कहा कि बोर्ड ने गुरुवार को कुछ सदस्यों द्वारा उठाई गई आपत्ति के मद्देनजर ट्रस्ट के गठन पर फैसला टाल दिया। बाबरी मामले के मुद्दई इकबाल अंसारी ने पहले ही बोर्ड द्वारा अपनी बैठकों में मामले को लेकर लड़ाई लड़ने वालों को नहीं बुलाए जाने पर उसकी निंदा की है।


Download Android App
Download iOS App



